रुद्रपुर, मार्च 15 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर नगर निगम सभागार में साहू राठौर समाज की आराध्य देवी माता कर्मा देवी की 1010वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तराखण्ड द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं कमेटी संयोजक ललित राठौर ने माता कर्मा देवी के जीवन और उनके आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाज में नशा मुक्ति, वृक्षारोपण और महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील भी की गई। मुख्य अतिथि मेयर विकास शर्मा ने समाज को आश्वासन दिया कि शहर में माता कर्मा देवी के नाम से मां कर्मा द्वार और मां कर्मा चौक का निर्माण कराया जाएगा। यहां अनिल चौहान, राकेश सिंह, तरुण दत्ता, रोशन अरोरा, मनीश शुक्ला, पार्षद राजेन्द्र राठौर, कैलाश...