रुद्रपुर, मई 5 -- रुद्रपुर। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी 25 फरवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई। उसकी मां ने तहरीर दी है। वहीं, दूधियानगर वार्ड-12 से एक 14 वर्षीय किशोरी 2 मई को स्कूल के लिए निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर टीम बनाकर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.