रुद्रपुर, मार्च 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर सिविल लाइन क्षेत्र में खड़ी बाइक को दो अज्ञात युवक चोरी कर ले गए। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रुद्रपुर वार्ड नंबर 12, दूधिया नगर निवासी सुशील वर्मा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसकी बाइक 21 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे चोरी हो गई। घटना सिविल लाइन रोड कैनरा बैंक के पास की है। जहां पीड़ित ने अपनी बाइक खड़ी की थी। वहीं पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले में बाजार पुलिस चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.