रुद्रपुर में दर्जाधारी कुंदन लटवाल का भव्य स्वागत
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष कुंदन लटवाल के प्रथम रुद्रपुर आगमन पर मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी रोजगार और नेतृत्व के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड का युवा राष्ट्रवाद, अनुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है। कुंदन लटवाल ने कहा कि प्रदेश का युवा राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य जारी रहेगा। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.