रुद्रपुर में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौत
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर हाईवे स्थित गावा चौक के पास तेज रफ्तार डंपर ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात सुचारु कराया। बुधवार दोपहर काशीपुर हाईवे पर गावा चौक के निकट तेज गति से आ रहे एक डंपर ने युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के भाई संजय ठुकराल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। साथ ही जाम खुलवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय गोविंदा पुत्र द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.