रुद्रपुर, अगस्त 7 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड का पहला यात्रात्मक फिल्म महोत्सव सितंबर-अक्तूबर में प्रदेश के चार शहरों में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत 27-28 सितंबर को पिथौरागढ़ से होगी। इसके बाद 30 सितंबर व 1 अक्तूबर को हल्द्वानी, 3-4 अक्तूबर को रुद्रपुर और 6-7 अक्तूबर को देहरादून में दो-दो दिवसीय आयोजन होंगे। रुद्रपुर में यह महोत्सव दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा। रंगकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता हेम पंत ने बताया कि महोत्सव में गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी और उत्तराखंड के फिल्मकारों की ओर से निर्मित हिंदी फीचर फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्में नि:शुल्क प्रदर्शित की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रुद्रपुर में जल्द बनेगा उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान का भव्य प्रवेश द्वार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...