रुद्रपुर में ट्रेन से गिरकर गरुड़ निवासी युवक की मौत
रुद्रपुर, सितम्बर 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अमरदीप कॉलोनी भूरारानी रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार देर रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़े युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गरुड़, बागेश्वर निवासी 35 वर्षीय दीपक नैनवाल पुत्र नंद किशोर के रूप में हुई है। वह दोस्तों के साथ गोवा काम करने जा रहा था। रविवार देर रात राहगीरों ने रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक के ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। एसएसआई महेश कांडपाल और एसआई प्रदीप पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन मौके पर कोई पहचान नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.