रुद्रपुर में टीवी उन्मूलन को ले स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
गोपालगंज, अप्रैल 22 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के रुद्रपुर में स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर चल रहे 'हंड्रेड डेज टीबी कैंपेन' के तहत प्रखंड क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए टीबी की स्क्रीनिंग के लिए एक्स-रे कराया और बीमारी के प्रति जागरूक किया। चिकित्सक टीम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भगवान लाल सिंह, डॉ. तमन्ना रुही, डॉ. दीपक कुमार, एसटीएस आशीष कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। इनके द्वारा शिविर में पहुंचे लोगों की जांच की गई एवं संदिग्ध मरीजों की पहचान कर आवश्यक सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- टीबी मरीजों को खोजने के लिए गांव-गांव जाएगी एक्सरे मशीन स्वास्थ्य प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि विभाग के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.