रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस जवानों की फिटनेस, अनुशासन और ड्रिल का निरीक्षण किया गया। एसएसपी अजय गणपति ने परेड की सलामी लेकर जवानों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रेरित किया। परेड की शुरुआत जवानों की शारीरिक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से हल्की दौड़ के साथ की गई। इसके बाद एसएसपी ने परेड का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी और साज-सज्जा की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान जहां कमियां पाई गईं, वहां उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।परेड के दौरान पुलिस जवानों को अलग-अलग टोलियों में विभाजित कर टोलीवार ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही शस्त्राभ्यास भी कराया गया, ताकि जवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.