रुद्रपुर में ग्रामीण महिलाओं के लिए फल प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू
विकासनगर, जून 25 -- विकासखंड विकासनगर की ग्राम पंचायत रुद्रपुर में गुरुवार को जिला योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण फल प्रसंस्करण का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत नशा मुक्ति की शपथ के साथ की गई। उपस्थित महिलाओं ने समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। ग्राम प्रधान कमल कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में अहम भूमिका निभाते हैं। इससे महिलाएं घर पर रहकर भी स्वरोजगार के जरिए अपनी आय बढ़ा सकती हैं। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में ग्रामीण महिलाओं के लिए फल प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू महिला मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.