रुद्रपुर में कैंची धाम मेले को लेकर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू
रुद्रपुर, जून 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कैंची धाम मेले, वीकेंड, सोमवती अमावस्या स्नान, यूकेएसएसएससी और नीट को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 14 जून से रुद्रपुर शहर में विशेष यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। शहर में दिन के समय पर्यटक और भारी वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा। एसएसपी अजय गणपति की ओर से जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार, 14 जून से रुद्रपुर शहर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक पर्यटक वाहनों एवं भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर से आने वाले वाहन, जिन्हें नैनीताल, कैंची धाम, काशीपुर या किच्छा जाना है, वे रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- कैंची धाम में ड्रोन उड़ाने पर रोक, नेशनल हाईवे 'जीरो जोन' घोषित, स्थापना दिवस मेले के लिए सुरक्षा बढ़ी हरिद्वार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.