रुद्रपुर में कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बागवाला रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। बागवाला झील कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय संतोष दास पुत्र वासुदेव दास अपनी पत्नी मीरा देवी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते थे। उनके बुजुर्ग माता-पिता भी उन्हीं पर निर्भर थे। संतोष परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे और ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाते थे। शुक्रवार रात वह ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बागवाला रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार ने उनके ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.