रुद्रपुर, सितम्बर 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में 26 सितंबर से दो अक्तूबर तक सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप-2026 के आयोजन को लेकर गुरुवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रेसवार्ता की गई। डीपीएस के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के 350 से अधिक विद्यालयों से करीब 1500 खिलाड़ी, प्रशिक्षक और अन्य प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। 22 से अधिक राज्यों के साथ विदेशों से भी खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं फॉयल, साब्रे और एपी स्पर्धाओं में अपना कौशल दिखाएंगे। आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन का मंच उपलब्ध कराने के साथ फेंसिंग खेल के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News...