रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ईद की नमाज को लेकर रुद्रपुर में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस मुद्दे पर बुधवार को कोतवाली में आयोजित अमन कमेटी की बैठक बिना किसी ठोस निष्कर्ष के समाप्त हो गई। इससे मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों में नाराजगी देखने को मिली और वे बैठक बीच में ही छोड़कर लौट गए। बैठक में एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, सीओ प्रशांत कुमार और कोतवाल मनोज रतूड़ी ने मुस्लिम समुदाय से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर देते हुए आमजन से सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने ईद की नमाज के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उनका कहना था कि खेड़ा ईदगाह की जमीन प्रशासन के कब्जे में होने के कारण नमाज अदा करने के लिए पर्याप्त जगह कम प...