रुद्रपुर, मार्च 19 -- रुद्रपुर। आईसीआईसीआई बैंक का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव शुक्रवार को एसबीएस डिग्री कॉलेज में न्यू सेमिनार हॉल में आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट ड्राइव में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीबीए सहित किसी भी संकाय से स्नातक अभ्यर्थी भाग लेंगे। आईसीआईसीआई बैंक के तहत रिलेशनशिप मैनेजर पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट ड्राइव कॅरियर परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सहयोग से कॉलेज में संपन्न होगा। प्रो. मनोज पांडे ने बताया कि कार्यक्रम 20 मार्च को दोपहर 1 बजे कॉलेज के न्यू सेमिनार हॉल में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...