रुद्रपुर में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिले
रुद्रपुर, मार्च 25 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक शव ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में नाले से मिला, जबकि दूसरा शव सिडकुल चौकी क्षेत्र में बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों मृतकों के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब नौ बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक का शव नाले में पड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज भी नहीं मिला। मृतक की पीठ के दाहिने ओर 'ओम' लिखा हुआ है। पुलिस ने मौके से फिंगरप्रिंट भी जुटाए हैं। थाना प्रभारी मोहन पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.