रुद्रपुर, मई 5 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर में कैनाल कॉलोनी स्थित मैदान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार शाम कैनाल कॉलोनी स्थित मैदान के पास करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर एसएसआई अनिल जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। एसएसआई जोशी ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.