रुद्रपुर, मार्च 9 -- रुद्रपुर। गुरुकुल इंटर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला चिकित्सालय रुद्रपुर की डॉ. अंशुल टंडन ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय प्रबंधक सुधांशु मंडल ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज की प्रगति संभव नहीं है। वहीं प्रधानाचार्य एसपी सरकार ने कहा कि नारी परिवार, समाज और राष्ट्र की आधारशिला है, जिनका त्याग, समर्पण और सेवा भाव पूरे समाज को प्रेरित करता है। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य और कला प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा में मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.