रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रामपुर रोड पर युवक को गोली मारने के मामले में भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि शनिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने उसके भाई पर फायरिंग की थी। वहीं शनिवार को पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया और साक्ष्य संकलित किए। पुलिस के मुताबिक, प्रीत विहार कॉलोनी निवासी जितेंद्र पुत्र नरेंद्र पाल ने बताया कि उसका भाई रवि दिवाकर शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे अपने दोस्त संजू के साथ रामपुर रोड लोक विहार कॉलोनी स्थित चेक पोस्ट ऑफिस के पास चाय के खोखे पर बैठा था। इसी दौरान बिलासपुर थाना क्षेत्र के डिबडिबा निवासी सन्नीया, प्रवीण सिंह, अक्षय और रुद्रपुर के रम्पुरा वार्ड-22 निवासी आशीष श्रीवास्तव व उसके भाई अंकित श्रीवास्तव सहित अन्य युवक वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.