रुद्रपुर क्षेत्र में गौना नदी पर नहीं बन पाया पुल
विकासनगर, जून 3 -- रुद्रपुर क्षेत्र में गौना नदी पर पुल का निर्माण न होना भी करीब दस हजार की आबादी के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार बरसात शुरू होते ही गोना नदी का जलस्तर बढ़ जाता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। पुल न होने के कारण करीब दस हजार की आबादी को हर वर्ष तीन महीने तक भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विकासनगर कस्बे को रुद्रपुर क्षेत्र के सोरना, डोभरी, बड़वा, गोडरिया, होरावाला, रजौली, कोठड़ा, कोटी, ढलानी आदि गांवों को जोड़ने वाले रुद्रपुर-डोभरी मार्ग पर बरसाती गौना नदी पड़ती है। बरसात के तीन माह नदी का उफान पर रहती है। क्षेत्रवासी अरविंद सोलंकी, मोहर सिंह, नकलीराम, इंतखाब आलम, प्रमोद कुमार, रोशनी नेगी, संतोष कुमार ने बताया कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।विकासनगर को बिन्हार क्षेत्र से जोड़ने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.