रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को जिला मुख्यालय भ्रमण के दौरान शहर के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने रुद्रपुर में हुए बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में शहर को नई दिशा देने का प्रयास सराहनीय है। वेंडिंग जोन का निरीक्षण करते हुए मंत्री कैड़ा ने कहा कि यहां लघु व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान देने के साथ शहर को अतिक्रमण और जाम की समस्या से राहत मिली है। उन्होंने इसे शहरी विकास का प्रभावी मॉडल बताया और कहा कि इस तरह की व्यवस्था अन्य शहरों में भी लागू की जाएगी। त्रिशूल चौक पर स्थापित भव्य त्रिशूल को उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताया। वहीं किच्छा रोड स्थित पुराने कूड़ा स्थल पर विकसित पार्क को स्वच्छता और बेहतर कूड़ा प्रबंध...