रुद्रपुर, मार्च 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में एक सिक्योरिटी एवं लेबर सप्लाई फर्म संचालक ने करीब 26 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम दानपुर, रुद्रपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका कार्यालय क्वालिफाइड सिक्योरिटी एंड प्लेसमेंट सर्विसेज के नाम से पीएसए प्लाजा में संचालित होता है। जनवरी 2024 में उनकी मुलाकात अमेठी निवासी रूप कुमार सिंह से हुई। उसने खुद को गुरुग्राम स्थित एम 3 एम ग्रुप में एचआर बताया और मैनपावर सप्लाई के लिए 45 दिन में भुगतान का आश्वासन दिया। इस पर उन्होंने तीन महीने तक संबंधित कंपनी को मैनपावर उपलब्ध कराई। इसके एवज में लगभग 31 लाख रुपये के बिल बने। आरोप है कि रूप कुमार ने केवल आंशिक भुगत...