रुद्रपुर, मार्च 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसोसिएशन फॉर रीइन्वेंटिंग स्कूल एजुकेशन (अराइज) की वाराणसी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में देशभर के शिक्षाविदों और प्रगतिशील विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें रुद्रपुर के दो प्रमुख शिक्षा संस्थानों के प्रबंध निदेशकों को उत्तराखंड राज्य के लिए महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। रामेश्वरपुर स्थित भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक भरत गोयल को अराइज उत्तराखंड का अध्यक्ष नामित किया गया है, जबकि कोलंबस पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार खेड़ा को सह-अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाने जाते हैं और इन नियुक्तियों से क्षेत्र का सम्मान बढ़ा है। अराइज देश में विद्यालयी शिक्षा में नवाचार, सुधार और आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों को...