रुद्रपुर, मार्च 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया। साथ ही तीन अन्य सिलेंडरों में आग भी लग गई। इससे क्षेत्र के लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के चामुंडा मंदिर, शिव नगर में किराये के मकान में रह रहे कुमार सेन, अंकित कुमार, सत्यवीर सिंह और सुमित कुमार एक साथ खाना बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में तेज धमाका हुआ और आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक सिलेंडर फटा, जिसके बाद कमरे में रखे दो बड़े और एक छोटे सिलेंडर में भी आग लग गई। धमाके की तीव्रता इतनी...