रुद्रपुर के अग्रसेन चौक से हटेगा श्रमिक अड्डा
रुद्रपुर, मई 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर के व्यस्ततम अग्रसेन चौक पर वर्षों से संचालित हो रहे श्रमिक अड्डे को अब अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम प्रशासन ने श्रमिक अड्डे को अग्रसेन चौक से हटाकर नगर निगम के पास स्थित खाली भूखंड में अस्थाई रूप से स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। नए स्थान पर श्रमिकों के लिए शेड, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही श्रमिकों का सत्यापन कर उन्हें पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे। गुरुवार को मेयर विकास शर्मा ने एसडीएम मनीष बिष्ट, सीओ डीआर वर्मा तथा नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ अग्रसेन चौक स्थित श्रमिक अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रमिकों, स्थानीय व्यापारियों और आसपास के लोगों से बातचीत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.