रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गुजरात के आनंद शहर स्थित युग पुरुष स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित अस्मिता जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट गर्ल्स लीग-2026 में रुद्रपुर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेतृत्व में इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के सहयोग से किया गया। इसमें देशभर से लगभग 500 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तराखंड की सात सदस्यीय टीम ने भी हिस्सा लिया। प्री-टीन आर्टिस्टिक टीम रेगु इवेंट में रुद्रपुर की मिशिता राव, नंदिनी देओ और आराध्या चौहान की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि पर तीनों खिलाड़ियों को 36,000 रुपये नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। प्रतियोगिता के दौरान विजेता खिलाड़ियों...