शाहजहांपुर, जून 7 -- मदनापुर। क्षेत्र के पेहना गांव निवासी 18 वर्षीय युवती की उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित एक निजी कंपनी में काम के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार शाम शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पेहना गांव निवासी स्वर्गीय वेद प्रकाश की पुत्री नीरज देवी अपनी बड़ी बहन अनु के साथ रुद्रपुर में रहकर एक कंपनी में काम करती थी। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान उसका दुपट्टा मशीन में फंस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर परिजन रुद्रपुर पहुंचे और जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शनिवार शाम शव गांव लेकर आए। यह भी पढ़ें- सिडकुल फैक्ट्री में हादसा, मोटर में दुपट्टा फंसने से युवती की मौत शव घर पहुंचते ही मां कुसमा देवी समेत परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ...