रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर के एक जूता व्यापारी देर रात अपनी दुकान में खून से लथपथ घायल अवस्था में मिला। घायल को रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे दिल्ली के मैक्स में रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान 25 वर्षीय ध्रुव चावला पुत्र अनिल चावला के रूप में हुई है, जो सिविल लाइन रोड पर पार्टनरशिप में "शू विला" नाम से जूतों की दुकान संचालित करता है। युवक को सिर में गोली लगी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे ध्रुव का पार्टनर दुकान से चला गया था और वह अकेला दुकान पर मौजूद था। जब देर रात करीब साढ़े नौ बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां एकता ने उसे फोन किया। ध्रुव ने बताया कि वह दुकान पर है और कुछ देर में घर आ जाएगा। इसके बाद रात करीब सवा दस बजे दोबारा फोन करने पर कॉल रिसीव ...