रुद्रपुर, फरवरी 17 -- परिवहन विभाग कार्यालय में सारथी पोर्टल ठप रहा। जिस कारण लाइसेंस संबंधित काम प्रभावित हुए। पोर्टल ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद पोर्टल चला। इसके बाद लोगों के लाइसेंस संबंधित कार्य हो पाये। मंगलवार सुबह करीब एआरटीओ कार्यालय में करीब 11.30 बजे एनआईसी के माध्यम से संचालित होने वाला सारथी पोर्टल ठप हो गया। वही परिवहन अधिकारियों ने इसकी सूचना एनआईसी को दी। सारथी पोर्टल ठप होने से लाइसेंस संबंधित कार्य नहीं हो पाये। इस दौरान लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद पोर्टल शुरू हो सका। वहीं एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से सारथी पोर्टल डाउन हो गया। वही इसकी सूचना एनआईसी को दी गयी। करीब एक बजे पोर्टल ने काम करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों के लाइसें...