देहरादून, सितम्बर 27 -- गोपेश्वर। सगर गांव के पास रुद्रनाथ ट्रैक पर लगभग 4 किलोमीटर आगे एक व्यक्ति के पहाड़ी से नीचे गिरकर मौत हो गई। सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक मनोहर कन्याल के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लगभग 150 मीटर गहरी खाई से व्यक्ति का शव बरामद किया गया। एसडी आरएफ की टीम ने शव को रोड हेड तक पहुंचाकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक की पहचान अशोक पुत्र श्रीकांत, उम्र 36 निवासी मद्रास के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...