पाकुड़, जनवरी 24 -- पाकुड़। खदानपाड़ा स्थित रुद्रनगर में सात दिवसीय श्रीश्री 1008 महारुद्र यज्ञ की तैयारी पूरी हो चुकी है। यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा यज्ञ मंडप तैयार किया गया है। यज्ञ मंडप को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि महारुद्र यज्ञ की शुरुआत 2006 से हुई थी परंतु किसी कारणवश 5 साल के लिए स्थगित कर दिया गया था, पुनः 2011 से श्री श्री 1008 महा रूद्र यज्ञ की शुरुआत फिर से शुरू हुई। 24 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक यज्ञ संचालित रहेगा। महारुद्र यज्ञ के आचार्य पंडित संतोष तिवारी द्वारा बताया कि पाकुड़ के अलावे झारखंड और बिहार से पुरोहित यज्ञ में पधारेंगे। स्थानीय पुरोहित की संख्या 10 होगी, साहिबगंज, काशी, बक्सर, सासाराम, कटिहार, गोड्डा, दानापुर, पिरपैंती, बिहटा से पुरोहित यज्ञ में शामिल होंगे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.