रुद्रनगर के बाशिंदे 20 घंटे तक रहे बिना बिजली-पानी
वाराणसी, मई 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कंदवा की रुद्र नगर कॉलोनी के लोगों की दिनचर्या मंगलवार को अस्तव्यस्त रही। ट्रासफॉर्मर जलने से सोमवार को गुल बत्ती मंगलवार रात 10 तक नहीं आई। लगातार 20 घंटे बिजली आपूर्ति न होने से लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। भीषण गर्मी में बिना बिजली-पानी के वे तड़प गए। नागरिकों का आरोप है बरईपुर डिविजन के अभियंताओं की लापरवाही से इतनी लंबी कटौती झेलनी पड़ी। अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) राम अवतार ने बताया कि लाइन में खराबी से समस्या आई है। बाशिंदों ने बताया कि रुद्रनगर के लगभग 50 परिवार रहते हैं। कर्मदेश्वर महादेव फीडर से यहां सप्लाई है। सोमवार रात लगभग 10 बजे 400 केडब्ल्यूएच ट्रांसफॉर्मर खराबी आनी शुरू हुई। दो बजे के बाद ट्रांसफॉर्मर जल गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। रात में बरईपुर डिविजन के अधिकारियों को सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.