देवरिया, अप्रैल 3 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड लार के जमसड़ा गांव में रूद्रचंडी महायज्ञ एवं सामूहिक विवाह को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस कलश यात्रा में पुरूष महिला सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आचार्य गोविंद तिवारी द्वारा मंत्रोउच्चारण कर विधि विधान से पूजा करने के बाद कलश भरवाया। इस दौरान प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान घनश्याम गुप्ता, शैलेंद्र कुशवाहा, व्यास भारती, रामकृपाल, राजू कुशवाहा, तारकेश्वर कुशवाहा विनोद, धनंजय दूबे, सतेन्द्र गुप्ता, मुनिलाल, अनिल कुशवाहा, वीरेन्द्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.