गुड़गांव, अप्रैल 4 -- गुरुग्राम,संवाददाता। सेक्टर-57 स्थित पार्थ इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को 2 दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-7, अंडर-13 और अंडर-19 वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें गुरुग्राम जिले के कुल 425 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन कर्नल संजीव चोपड़ा, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन वत्स ने किया। जिला शतरंज एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट राजपाल चौहान ने बताया कि पहले दिन खेले गए मुकाबलों में अंडर-7 बालक वर्ग में रुद्र जैन, आदर्श रस्तोगी और अद्वय अग्रवाल ने 3 में से 3 अंक लेकर बढ़त बनाई। अंडर-7 बालिका वर्ग में गिरिशा देस्वाल और आंशि साहू 3-3 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं। अंडर-13 बालक वर्ग में युवान्श कौरा, निश्चय सिंह और ध्रुवांश सेठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.