अयोध्या, जून 28 -- धर्मनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र शुक्ला के निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों, आशा, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों ने 'दो बूंद जिंदगी की' का संदेश देते हुए आमजन से अपील की कि 28 जून को अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। यह भी पढ़ें- पल्स पोलिया अभियान की निकली जागरूकता रैली 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। यह ...