अयोध्या, मई 11 -- रुदौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज के अधीक्षक रहे डॉ. रवींद्र शुक्ला को सीएचसी रुदौली का नया अधीक्षक नियुक्त किया है। हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली की अधीक्षक डॉ.फातिमा रिजवी ने प्रधानमंत्री जनऔषधि के उद्घाटन में क्षेत्रीय विधायक राम चंद्र यादव को आमंत्रित नहीं किया था और शायद उन्हें नाराजगी भारी पड़ी। सीएमओ के आदेश में डा. फातिमा को किसी दूसरे अस्पताल में नहीं भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...