अयोध्या, मई 22 -- अयोध्या। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट सुरेन्द्र मोहन सहाय ने शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रुदौली क्षेत्र में हुए दंगे के मामले में विधायक रामचंदर यादव के खिलाफ मुकदमा वापस लेने का आदेश दिया है। इस बाबत इसी माह चार मई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्डपीठ ने विधायक की याचिका पर कार्यवाही समाप्त करने का आदेश पारित किया था। लोक अभियोजक ज्ञानेश चंद्र पांडेय और रोहित पांडेय के मुताबिक 24 अक्टूबर 2012 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रुदौली थाना क्षेत्र में बवाल हुआ था। आरोप था कि भीड़ ने जानलेवा हमला किया,दूसरे संप्रदाय के लोगों का घर फंकने का प्रयास किया,प्राण घातक हमला हुआ और सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाया गया। जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। मामले में रुदौली थाना के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक यो...