अयोध्या, मार्च 24 -- रुदौली। खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने मंगलवार को लोहिया पुल स्थित एक होटल पर छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग का भंडाफोड़ किया। जांच के दौरान छह घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए। यह कार्रवाई क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बच्चे सिंह डोलिया के नेतृत्व में की गई। टीम में पूर्ति निरीक्षक शशांक सिंह चौहान, रामवृक्ष यादव व वरिष्ठ लिपिक दीपांकर सिंह शामिल रहे। यह भी पता चला कि छापेमारी के दौरान कार्रवाई को प्रभावित करने का प्रयास भी किया गया,लेकिन टीम ने दबाव को दरकिनार करते हुए सिलेंडर जब्त कर होटल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर दी। इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हरकंप मच गया है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.