अयोध्या, मई 30 -- रुदौली। नगर क्षेत्र के भेलसर- रुदौली मार्ग पर लगी दर्जनों स्ट्रीट लाइट शोपीस बनी है। मुख्य मार्ग पर पूरी रात तक वाहनों का आवागमन रहता है। अंधेरा होने की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि दो पहिया व चार पहिया वाहन का अधिक निकलना रहता है। अंधेरे में छुट्टा जानवर सड़क पर विचरण किया करते हैं। अंधेरे में साइकिल मोटरसाइकिल सवार यात्री दुर्घटना के शिकार हो जाते है। ईओ प्रेमनाथ ने बताया कि जल्द लाइट सही कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- शहर के विभिन्न वार्डों में लगे करीब 50 फीसदी स्ट्रट लाइट खराब -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...