अयोध्या, मई 11 -- रुदौली। कोतवाली रुदौली पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 125 पीतल की टोटियां बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार छह मई 2026 की रात थाना क्षेत्र के ग्राम भौली स्थित पानी की टंकी से पीतल की टोटियां चोरी हो गई थीं। मामले की जांच में जुटी रुदौली पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए सोमवार को मड़हापुल आजाद नगर क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की 125 पीतल की टोटियां बरामद हुईं। गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रमोद कुमार पुत्र रामनिलावन निवासी ग्राम पारा पहाड़पुर थाना बाबा बाजार तथा अभिमन्यु सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम पारा पहाड़पुर थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या शामिल हैं। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्...