अयोध्या, मई 30 -- रुदौली। पुरुषोत्तम मास में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शिव पुराण महाकथा एवं भंडारे का आयोजन हुआ। रुदौली नगर के शिवपुरम पूरे काजी के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य नीरज मिश्र द्वारा शिव पुराण कथा एक सप्ताह तक सुनाई गई। शनिवार को पूर्णाहुति यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। सपा नेता अनित शुक्ल के सैदपुर आवास पर भंडारा आयोजित किया गया। शुजागंज के पक्का तालाब मंदिर में ऊं नमः शिवाय का जाप निरंतर चल रहा है। इसमें संतोष कुमार कसौधन, राहुल वैश्य, जगदम्बा प्रसाद बतौर सहयोगी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...