अयोध्या, जून 21 -- भेलसर। रुदौली नगर के मोहल्ला काजियाना में मोहम्मद दानिश (24 वर्ष) पुत्र अनवर अली ने कथित रूप से सल्फास का सेवन कर लिया, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार दानिश पिछले काफी समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि उसका उपचार डॉ. हरजीत सिंह के यहां चल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- NEET एग्जाम से चंद घंटे पहले की खुदकुशी, हैदराबाद और गाजियाबाद में भी छात्रों ने दी जान पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे...