रुदायन में धूमधाम से निकाली गई बाबा साहेब की शोभायात्रा
बदायूं, अप्रैल 22 -- बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। डॉ. आंबेडकर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में निकाली गयी शोभायात्रा में महापुरुषों की झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र थीं। शोभायात्रा का शुभारंभ मास्टर महीलाल, चेयरमैन प्रतिनीधि भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता, ओम प्रकाश ने फीता काटकर किया। इससे पहले बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शोभायात्रा कस्बे के वार्ड दो से अटल चौक, होली चौक, राजपुर रोड से भ्रमण करती हुई निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुयी। शोभायात्रा का मुख्य बाजार में पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में बाबा साहेब के अलावा, भगवान बुद्ध, गुरु नानक, महर्षि बाल्मीकि, संत रविदास, कांशीराम, छत्रपति शाहू, ज्योतिबा फुले, सात्रित्री बाई, सम्राट अशोक आदि की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.