रुदायन में आज श्री राधा गोपाल पाठ उत्सव, पूज्य राजेन्द्र दास जी महाराज करेंगे शिरकत
हाथरस, जून 23 -- सासनी । गंगा दशहरा के मौके पर क्षेत्र के गांव रुदायन स्थित राम चौक में आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव श्री राधा गोपाल पाठ में पूज्य मलूक पीठाधीश्वर श्री 1008 श्री राजेन्द्र दास जी महाराज शामिल होंगे। आयोजन की जानकारी देते हुए खगेन्द्र शास्त्री ने बताया कि पूज्य महाराज बुधवार राम चौक पहुँचेंगे। सुबह आठ बजे श्री राधा गोपाल एवं श्री राम का भव्य अभिषेक। भगवान का अलौकिक फूल बंगला, छप्पन भोग और संत प्रसादी का आयोजन होगा। पूज्य राजेन्द्र दास महाराज, पूज्य दीनबंधु दास महाराज की भागवत कथा में भी सम्मिलित होंगे। भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि राम चौक, रुदायन पूज्य पहाड़ी बाबा की तपोस्थली है। इसी कारण पूज्य राजेन्द्र दास महाराज प्रतिवर्ष यहाँ पधारते हैं। कथा और दर्शन का लाभ लेने के बाद महाराज शाम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.