नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 की लगातार दूसरी जीत हार की हैट्रिक के बाद मिली है। चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया है। चेन्नई आईपीएल 2026 की पहली टीम बनी है, जिसने 200 से कम का टोटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया है। इम्पैक्ट प्लेयर की वजह से अतिरिक्त बल्लेबाज आते हैं और अब 200 से भी ज्यादा का टारगेट आसान लगता है, लेकिन सीएसके ने 192 रनों के अपने टोटल को डिफेंड किया। इस पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ खुश हैं। उन्होंने बताया है कि टीम 210-220 के बारे में सोच रही थी, लेकिन बीच मैच में इस प्लान को बदल दिया। रुतुराज गायकवाड़ ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "सच कहूं तो, बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे लगता है कि हमने फिर से एक अच्छा स्कोर डिफेंड किया। मुझे लगा कि यह एक पार स्कोर था, यह देखते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.