रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी से हटाओ, संजू सैमसन को दो कमान; किस पूर्व क्रिकेटर ने की CSK से डिमांड?
नई दिल्ली, मई 19 -- चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपना आखिरी लीग मैच जीतना ही काफी नहीं रहेगा। लगातार दूसरे खराब सीजन के बाद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सीएसके से अपील की है कि वह कप्तानी बदलने पर विचार करे क्योंकि रुतुराज गायकवाड़ बल्ले से भी नाकाम रहे हैं। उन्होंने अगले सीजन में संजू सैमसन को टीम की कमान सौंपने का सुझाव दिया है। होमग्राउंड चेपक में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गायकवाड़ बल्ले से संघर्ष करते दिखे। उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया और बनाए सिर्फ 18 रन। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में अपने होमग्राउंड पर खेले गए आखिरी मैच में 5 विकेट से हार गई। एसआरएच प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई और सीएसके अब बाहर होने के कगार पर है। यह भी पढ़ें- CSK के कोच ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.