रुतुराज गायकवाड़ का टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड का प्लेयर बना नंबर-1; लिस्ट-ए में सबसे ज्यादा औसत
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- वॉर्सेस्टरशायर के कप्तान जेक लिब्बी ने भारत के रुतुराज गायकवाड़ का लिस्ट ए में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गायकवाड़ अब लिस्ट में दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। जेक लिब्बी ने ससेक्स के खिलाफ 109 रनों की नाबाद पारी खेल नंबर-1 की पोजिशन हासिल की। यह उनकी इस फॉर्मेट में लगातार तीसरी सेंचुरी है। इस शतक के साथ उनका औसत अब 61.4 का हो गया है, जबकि गायकवाड़ का औसत 58.61 का है। बता दें, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में मौजूद हैं।लिब्बी ने 56 मैचों में किया कमाल लिब्बी ने लिस्ट ए क्रिकेट में अभी तक खेले 56 मैचों में 61.4 की औसत के साथ 2456 रन बनाए हैं, जिसमें छह सेंचुरी और 18 फिफ्टी शामिल हैं। जेक लिब्बी ने लिस्ट A क्रिकेट में इतिहास रच दिया है, जब उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.