रुतबा गांठने के बजाय संगठन हित में काम करें-योगेंद्र
कानपुर, मई 18 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता उच्च शिक्षा एवं जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शहर प्रवास के दौरान दक्षिण जिला दफ्तर में जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भाजपा जनसेवा का संगठन है। इस कारण हर पदाधिकारी बिना रुतबा गांठे जनता से मिले। जनता के दर्द को समझे और सही दवा मतलब उनकी समस्या सुलटाने के लिए तय प्लेटफार्म पर पैरोकारी करे। इस मूलमंत्र पर काम शुरू कर दें तो यूपी - 2027 में बंगाल की तरह जीत का नया इतिहास रचेगा। यहां गणेश शुक्ल, अर्जुन बेरिया, प्रवीण गुप्ता, पवन दीक्षित, रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.