रुड़की हाईवे पर यातायात का बढ़ा दबाव
देहरादून, अगस्त 2 -- हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के चौथे दिन रविवार को डाक कांवड़ियों और बड़ी कांवड़ के हरिद्वार पहुंचने से हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर यातायात का दबाव बढ़ गया। पुल जटवाड़ा से बहादराबाद तक कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। डीजे वाहनों और बड़ी कांवड़ के जत्थों के कारण चोपहिया वाहन, बसें और अन्य यात्री जाम जैसे हालात में फंस गए। यातायात पुलिस ने व्यवस्था संभालते हुए कई वाहनों को निकाला, लेकिन दबाव कम नहीं हुआ। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: टाइगर तिराहे से नहीं आएंगी जाएंगी बसें यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की बढ़ती संख्या से हाईवे पर बढ़ा दबाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.