रुड़की स्कूल में अग्निशमन उपकरणों की बच्चों को दी जानकारी
देहरादून, मई 19 -- रुड़की। अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव के नेतृत्व में मंगलवार को फायर ब्रिगेड की टीम ने मंगलौर स्थित मदर मारिया पब्लिक स्कूल में एक जागरूकता कार्यक्रम और मॉक ड्रिल का आयोजन किया। टीम ने छात्राओं और अध्यापिकाओं को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की विधि, एलपीजी सिलेंडर लीकेज से बचाव, भूकंप के समय बरती जाने वाली सावधानियों और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही आपातकालीन नंबर 112 के महत्व से अवगत कराया। अग्निशमन अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन से उपकरणों को हमेशा कार्यशील रखने और नियमित मॉक ड्रिल करने की अपील की। स्कूल प्रशासन ने इस जन-जागरूकता पहल के लिए फायर टीम का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.